झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 : रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों का मोहा मन

 

हेमंत सोरेन ने लिया हिस्सा 

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हिस्सा लिया। वो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया- आज झारखण्ड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ। 

दो दिनों तक चले इस ऐतिहासिक महोत्सव में समृद्ध आदिवासी जीवन की झलकियों को पूरे देश ने देखा। झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से इस महोत्सव में भाग लेने आए आदिवासी कलाकारों और सेमिनार में भाग लेने वाले प्रबुद्धजनों को समस्त राज्यवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद, आभार और जोहार। 

कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में प्रस्तुति देने के लिए नृत्य कलाकार, संगीत कलाकार पहुंचे थे। झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में कलाकारों द्वारा दमदार प्रदर्शन किया गया। अरुणाचल प्रदेश के निशि आदिवासी समुदाय के कलाकारों द्वारा अद्भभुत नृत्य प्रदर्शित किया गया। 

पांच जनजातीय समूह ने अपने समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। झारखंड आदिवासी महोत्सव विभिन्न जनजातीय समूह के नृत्य का आयोजन किया गया। असम के हाजोंग समुदाय द्वारा लेवा टाना तन नृत्य अपने आप में अनूठा है। कलाकारों ने अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आये पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने नागपुर कर कोरा से लोगों का दिल जीता।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse