एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के अभियान में सफलता मिली है। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समक्ष साइबर अपराध कर रहे एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार साइबर अपराधी गांडेय थाना इलाके के भंडरकुंडा का रहने वाला मो शफीक अंसारी है। शफीक के पास से पुलिस ने आठ आईफोन समेत अलग-अलग कंपनियों के 14 मोबाइल फोन को जब्त किया है।
एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समीप कर कुछ साइबर अपराधी साइबर क्राइम कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद गांडेय थाना प्रभारी साकेत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी का दल सोनाजोरी पहाड़ी के समीप छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse