एसआर डीएवी पुंदाग में जी - 20 प्रेसीडेंसी समिट

 

टीम एबीएन, रांची। एनईपी की तीसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स तथा एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन लेखन तथा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 

जिसमें रांची के 33  सीबीएसई स्कूलों के 66प्रतिभागियों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु प्रतियोगिता का विषय प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति रखा गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के प्रेसिडेंट सह जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य समरजीत जाना तथा विशेष अतिथि केराली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई थे। 

दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथिगण को पौधा भेंट करके सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के सदस्य कलाकृति, रांची संस्थान के कला शिक्षक धनंजय कुमार तथा शिक्षिका रजनी कुमारी थीं। 

समरजीत जाना ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष जी - 20 समिट का विषय वसुधैव कुटुंबकम्  एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य रखा गया है। आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उनका जागरूक होना आवश्यक है। तभी हमारी धरती माता सुरक्षित रह पायेंगी। हमारी धरती हमारी धरोहर है, जिसे आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित सौंपना हम सबका कर्त्तव्य है। 

ध्यातव्य है कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु रांची के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिनका परिणाम दिनांक 12.8.23 को जवाहर विद्या मंदिर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में किया जायेगा। संपूर्ण  कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की सुपरवाइजरी प्रमुख राजश्री मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse