टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथ चौक के पास एक दुकान में आग लग गयी। जिसमें एक कारीगर जिंदा जल गया। वो पुरुलिया का रहने वाला था। वो धुर्वा के ही एक होटल का कर्मचारी था।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की वजह से पुरुलिया के रहने वाले कारीगर बबलू महतो की दर्दनाक मौत हो गयी। बबलू महतो होटल में मिठाई और दूसरे तरह के व्यंजन बनाने का काम किया करता था। धुर्वा के ही रहने वाले रंजन नाम के व्यक्ति के होटल में बबलू काम किया करता था।
होटल मालिक होटल के ही सामने एक छोटा सा दुकान लिया था। जिसे स्टोर और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बबलू सहित होटल के दूसरे कर्मचारी भी उसी रेस्ट हाउस में सोया करते थे। बुधवार को ही बबलू के साथ काम करने वाले कर्मचारी धनरोपनी को लेकर पुरुलिया लौट गये थे। बबलू को भी शुक्रवार को वापस लौटना था, लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गयी।
रांची के धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि बबलू महतो दुकान के अंदर ही सोया हुआ था। दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें बबलू की मौत हो गयी। आशंका जतायी जा रही है कि धुएं की वजह से बबलू बेहोश हो गया होगा, इसी बीच आग फैली जिसमें वह जल गया।
गुरुवार के अहले सुबह कुछ लोगों ने दुकान में आग लगे हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। पुलिस के द्वारा अग्निशमन दस्ते को मौके पर बुलाया गया। आग बुझने के बाद उसमें से बबलू का शव बरामद किया गया।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला बबलू महतो मिठाई कारीगर था। वह अपने भाई के साथ रंजन के होटल में काम किया करता था। दो दिन पहले ही धनरोपनी को लेकर वह वापस अपने भाई के साथ घर जाने वाला था, लेकिन किसी वजह से वह नहीं जा पाया। जबकि उसका भाई गांव लौट गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse