एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में हवाई प्रांत के माउई द्वीप में विनाशकारी तूफान के कारण जंगल में लगी आग से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी हैं। माउई काउंटी के मेयर रिचर्ड बिसेन ने बुधवार को बताया कि जंगल में लगी आग के कारण छह लोगों की मौत हो गयी है और तलाश अभियान जारी हैं।
हवाई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 2,100 से अधिक लोग रात भर माउई में चार शिविरों में रुके रहे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने में जमीनी बलों की सहायता के लिए बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर को लगाया गया।
स्थानीय समाचार आउटलेट हवाई न्यूज नाउ ने बताया कि जंगल की आग सक्रिय है और नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने कहा कि अभी तक पूरी स्थिति का पता नहीं चला है। अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और स्थिति को देखते हुए काउंटी की आपातकालीन व्यवस्था चरमरा गयी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों घरों के नष्ट होने की आशंका है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हवाई प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने बुधवार को सभी काउंटियों में आपातकाल की स्थिति को बढ़ाने घोषणा की। उन्होंने कहा कि हवाई के सबसे बड़े दो प्रमुख द्वीपों, माउई और हवाई द्वीप में जंगल की आग खतरनाक स्तर पर सक्रिय है।
सुश्री ल्यूक ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सभी एजेंसियों को निकासी में सहायता करने का आदेश दिया है और उन्होंने कहा कि माउई के लिए गैर-आवश्यक हवाई यात्रा न करे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने मंगलवार दोपहर को तूफान डोरा के कारण माउई और हवाई काउंटी में जंगल की आग के संबंध में आपात स्थिति की घोषणा की थी।
उन्होंने बुधवार को अपने बयान में कहा कि हमारे द्वीपों के ठीक दक्षिण से गुजरने वाले तूफान डोरा ने इस आग को भीषण बना दिया है। यह वास्तव में विनाशकारी है और माउई के निवासियों और उन सभी प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse