एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। इस हार के साथ ही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम का सफर खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी था।
मुकाबला ड्रॉ होने पर भी पाकिस्तानी टीम किस्मत भरोसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन 4-0 की हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई और टूनार्मेंट में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। भारतीय टीम ने मैच के चारो क्वार्टर में एक-एक गोल किया।
पहले दो क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वहीं, तीसरे क्वार्टर में जुगरंत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और आखिरी क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत के जीत के अंतर को और बड़ा कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse