टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन कोडरमा (कल्याण शाखा) के सौजन्य से बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति के संदेश को लोगों तक पहुंचायें। कार्यक्रम के शुरुआत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।
नृत्य के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा का अखंड भारत की आजादी में दिये योगदान और बलिदान को बखूबी से दर्शाया गया। वहीं कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के द्वारा आदिवासी दीदियों ने जंगल बचाने पर एक बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आये दर्शकों को खूब हंसाया। नाटक के माध्यम से आदिवासी दीदियों ने जंगल बचाने को लेकर गीत गाकर जंगल नहीं कटाने का संदेश दिया।
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय डोमचांच के बच्चियों द्वारा हमर सोना झारखंड पर नृत्य किया। बच्चियों के नृत्य देख दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मरकच्चो के बच्चियों द्वारा नागपुरी गाने पर नृत्य किया गया।
बच्चियों द्वारा मोरा झारखंड गीत पर नृत्य कर झारखंड की संस्कृति की झलकियां को दर्शाया, जिसे देख दर्शकों के पांव भी थिरकने लगे और बच्चियों के साथ साथ झारखंड की सांस्कृति की छंटा बिखरते हुए दर्शक भी खूब थिरके। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सतगावां के बच्चियों ने आदिवासी जंगल का रखवाला लोकगीत पर नृत्य कर आदिवासी जंगल बचाने वाले भगवान का संदेश दिया।
इस प्रस्तुति पर बच्चियों ने खूब तालियां बटोरी। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोडरमा के बच्चियों द्वारा झारखंड की धरती कितना महान गाने पर नृत्य करते हुए समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां को दशार्या, जिसपर दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चियों का मनोबल बढ़ाया। झारखंड आवासीय विद्यालय चंदवारा के बच्चियों ने आदिवासी जंगल रखवाला पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा के बच्चियों ने ओ मोरा झारखंड ओ मोरा छोटानागपुर गाने पर बच्चियों के साथ दर्शक भी थिरके। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्र द्वारा एकल नृत्य समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आदिवासी सांस्कृति पर चित्रकला का स्टॉल लगाया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बच्चों द्वारा आदिवासी सांस्कृति बनाये गये चित्रकला अवलोकन किया गया और उनके द्वारा चित्रकला को सराहा गया।
विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में जेएसएलपीएस के द्वारा आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां पर स्टॉल लगाया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्टॉल का अवलोकन किया।
विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पर जेएसएलपीएस कलाडीह के बच्चे, द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सतगावां और तृतीय स्थान पर झारखंड आवासीय विद्यालय डोमचांच रहा। बेहतर प्रदर्शनी के लिए जेएसएलपीएस लोकाई को तृतीय, मॉडल विद्यालय कोडरमा को द्वितीय और सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक समेत अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse