धनबाद : बांसजोड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव

 

टीम एबीएन, धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा रेलवे साइडिंग के समीप बुधवार की अहले सुबह  युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। उसकी पहचान सेंद्रा बस्ती निवासी 27 वर्षीय दिलीप राम पटेल के रूप में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। जीआरपी कुसुंडा के एएसआई अरुण ने बताया कि रेलवे पॉल संख्या डीके 8-11/13 के बीच सिर कटा शव मिला है। वह से किस ट्रेन से कटा है अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 

मृतक की पहचान उसके परिजनों के द्वारा की गयी है। सिर कटने के अलावा कोई अन्य चोट के निशान शरीर में नजर नहीं आये हैं। हालाकि की कही भी चोट या खारोज का निशान नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध है। वैसे जीआरपी एएसआई अरुण कुमार  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse