एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया में बढ़ती हत्या रंगदारी और लूट की घटना को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार 8 अगस्त को एसएसपी संजीव कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
साथ ही ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की। रागिनी सिंह ने कहा कि अगर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए तो भाजपा 15 अगस्त के बाद जन आंदोलन करेगी।
एसएसपी को दिये आवेदन में रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया थाना अंतर्गत धनंजय यादव की घर में घुसकर अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या, चासनाला में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय और होटल संचालक राज कुमार सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी।
झरिया थाना अंतर्गत निरंजन तांती की हत्या दिनदहाड़े कर दी गयी। रंजीत साव, बबलू सिंह, चांदो यादव, विनोद पासवान और संदीप गोप की हत्या से इलाके के लोगों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, संजय झा व अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse