शहादत दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया निर्मल महतो को याद

 

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने आज न्यू बार भवन के प्रथम तल पर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। मौके पर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

अधिवक्ताओं ने निर्मल महतो को याद करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण निर्मल महतो के शहादत के कारण की संभव हो पाया है। ऐसे वीर सपूत को हम सभी नमन करते हैं। 

मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं को सफेद गमछा देकर सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ता पीडी सिंह, सुशील कुमार, उमेश्वर महतो, अजहर अहमद खान, जीपीएचएन विश्वकर्मा, निरंजन राम, राजीव रंजन ठाकुर, दिलेश्वर प्रामाणिक, वर्षा सिन्हा, रीमा उपाध्याय, मेघा नईया, रेखा वर्मा, अर्चना वर्मा, सरोजा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse