टीम एबीएन, रांची। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 9 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से ( गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 9 और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी भारी बारिश हो सकती है। शेष जिलों में इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची में सोमवार को 24 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, जमशेदपुर में 6 मिलीमीटर और डालटेनगंज में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है। डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सोमवार को 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया।
यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है। डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान आज 2.1 डिग्री घटकर 28.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। यहां का न्यूनतम तापमान सोमवार को 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse