टीम एबीएन, रांची। सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। क्षेत्र के युवा व बच्चे इसके सूत्रधार व सहभागी बने। उन्होंने कहा कि आपके संकल्प शक्ति से ही सफलता मिलेगी। अपने कमियों को पीछे छोड़कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनूनी बने।
सुदेश महतो सोमवार को प्लस टू स्कूल, जोन्हा में आयोजित मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित करेगा।
बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेरी है। आप सिर्फ मेहनत कर मुकाम को हासिल करें। गूंज परिवार द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में सफल 3800 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार को जोन्हा में कुल 340 बच्चों को सम्मानित किया गया। छह टॉपर्स को टैबलेट दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse