हजारीबाग : चरही घाटी में कंटेनर पलटा, घंटों फंसा रहा खलासी

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चरही घाटी में कंटेनर व पिकअप वाहन की टक्कर में दो चालक व उपचालक घायल हो गये। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में फंसे उपचालक को दो घंटे बाद क्रेन के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि कंटेनर के चालक और पिकअप वैन के चालक को आधा घंटा के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, थार वाहन लदे कंटेनर नासिक से रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान चरही घाटी यूपी मोड़ के पास थार वाहन लदे कंटेनर का संतुलन बिगड़ कर एनएच 33 के बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन के ऊपर पलट गयी, जिससे कंटेनर वाहन का सामने का भाग दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

इस हादसे में कंटेनर का चालक कोडरमा जयनगर निवासी अकमल अंसारी और 15 वर्षीय उपचालक अजमल कंटेनर और पिकअप वैन में फंस गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse