कोडरमा : विश्व स्तनपान दिवस पर सदर अस्पताल सभागार में मना स्तनपान समापन समारोह

 

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ 

टीम एबीएन, कोडरमा। सदर अस्पताल कोडरमा  सभागार में विश्व स्तनपान दिवस पर स्तनपान समापन समारोह मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि उपायुक्त  मेघा भारद्वाज थीं। उपायुक्त, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि स्तनपान सप्ताह यानि 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा सप्ताह दिनों तक दौरान कर गांव-गांव में महिलाओं को जागरूक करती है ताकि सभी मां अपने बच्चों को स्तनपान कराने के प्रति जागरूकता हो सके। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया जाता है जो कुपोषण और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं द्वारा प्रभात रैली निकालकर गांव-गांव में लोगों को जागरुक किया है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि विश्व स्तनपान दिवस एक अगस्त को शुरू हुआ था और आज समापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सेविका और सहायिका अपने-अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को स्तनपान के फायदें के बारे में बतायें। उन्होंने सिविल सर्जन को समाज कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए स्तनपान पर कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिये और कहा कि स्तनपान से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है। 

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता के अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं न तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखती है और न ही बच्चों का। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरुक करना है ताकि वे नवजात शिशु का पालन पोषण सही तरीके से कर सके। 

उन्होंने कहा कि जन्म के 6 माह तक बच्चों को केवल मां का दूध पिलाएं। 6 माह के बाद पौष्टिक आहार देने से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा दो महिलाओं की गोदभराई की गयी। 

महिलाओं को बेबी केयर किट प्रदान किया गया

समारोह के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती महिलाओं को बेबी केयर किट प्रदान किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने महिला और उनके नवजात शिशु के स्वस्थ की जानकारी ली। स्तनपान दिवस के दौरान बेहतर कार्य करने वाली सेविका, सहायिका और एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज कुमार, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण, दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse