रंगीलो सावन आयो सजीलो सावन आयो आयो आयो... पर झूमी प्रेरणा शाखा की महिलाएं

 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सावन उत्सव सह हरियाली तीज पर्व को लेकर प्रेरणा शाखा ने द सौरभ रेस्टोरेंट में सावन मिलन कार्यक्रम किया। मौके पर प्रेरणा शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सतरंगी छटा बिखेरी। मौके पर महिलाएं हरी और पीली साड़ियों में कार्यक्रम में चार चांद लगाती नजर आ रही थी। वहीं सेल्फी का दौर भी खूब चला। कार्यक्रम में सास- बहू, ननद-भाभी, जेठानी- देवरानी ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ शुरू हुई, जिसे प्रियंका अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। वहीं उषा शर्मा ने रंगीलो सावन संजीलो सावन आयो आयो आयो...  तीज त्योहार..., नेहा बजाज ने मिश्री से मीठी बाता थारी..., नेहा जैन ने गज भर पानी ले चाली..., खुशबू केडिया, आशा बजाज, प्रगति चौधरी, निशा संघई अनु संघई ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर  उपस्थित लोगों को खूब झूमाया।

मौके पर शाखा अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि सावन महीना सबसे पवित्र माह होता है और इस माह में सभी भक्त शिव भक्ति और शिव आराधना में लीन रहते हैं। वर्षा ऋतु होने के कारण पृथ्वी पर हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां राजस्थानी और कला संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में इकट्ठा होकर मौज मस्ती का लुफ्त उठाते हैं। 

वही अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम की परियोजना निदेशक प्रगति चौधरी एवं प्रियंका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम के समापन के पूर्व सदस्यों के जन्मदिन एवं सावन मिलन को लेकर केक भी काटा गया। 

मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, निशा केडिया, पूनम सहल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि केडिया, बबीता केडिया, श्वेता गुटगुटिया, प्रति गुटगुटिया, निशा संघई,आशा बजाज, तनवी चौधरी, रिचा खाटू वाला, नीतू बगड़िया, रश्मि शर्मा, स्नेहा चौधरी, ममता बंसल, पिंकी मोदी, पिंकी खेतान, अनिता चौधरी, सुमन सर्राफ, पूनम तिबड़ेवाल, कविता चौधरी आदि उपस्थित थीं।

इस माह कई कार्यक्रम आयोजित करने का लिया गया निर्णय 

प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है, और समाज सेवा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर इस अगस्त माह में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव सारिका लड्ढा ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं परियोजना निदेशक एवं शुभचिंतकों के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। 

इसमें 8 अगस्त को वृद्धा आश्रम में भोजन कराया जायेगा, 10 अगस्त को गौहार आहार कार्यक्रम, 14 अगस्त को गांधी स्कूल में सेनेटरी वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया जायेगा। 15 अगस्त को झंडोतोलन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन और 27 को साइक्लोट्रॉन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse