पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प जरूरी : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशभर में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने आज 508 रेलवे स्टेशनों की उन्नयन की आधारशिला का उद्घाटन किया। पूरे देश मे 508 रेलवे स्टेशनों की पुनरुद्धार एवं उन्न्यन करने के लिए 24,470 करोड़ रूपए से किया जाना है। 

द0 पूर्व रेलवे के 69 स्टेशन तथा रांची मंडल के 17 स्टेशन इसमें शामिल है। इस अवसर पर यहां उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाकर शहर को विकास के पथ पर आगे लाना है। 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। रिडेवलपमेंट के बाद ये रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशन की तरह दिखेंगे। रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप करने के पीछे सरकार का उद्देश्य शहरों को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। इसलिए इन रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में रिडेवलप किया जायेगा।

इससे रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को विकास की एक दिशा मिलेगी। प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक सपना देखा था। उसे धरातल में उतारने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है इसलिए वे बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा वाला राज्य है। 2014 से पहले कभी भी रेलवे यात्रियों की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता था। सिर्फ खनिज की ढुलाई ध्यान में रखकर रेलवे पर खर्च की जाती थी, लेकिन आज मोदी सरकार में रेलवे के आम यात्रियों की सुविधा का ख्याल जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से रेलवे की बजट में चार गुना की वृद्धि की गई है। इसे 65 हज़ार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 40 हज़ार करोड़ किया गया है। यह नया विकसित, समर्थ, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse