टीम एबीएन, रांची। जिले के टाटीसिलवे थाने की पुलिस ने जांच के क्रम में फर्जी नंबर प्लेट लगे दो कांक्रीट मिक्सचर वाहन को जब्त किया है। दोनों वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि एसआरएस पार्क के समीप वाहनों की जांच के क्रम में दोनों वाहन (ओआर 04एन9540) और (ओआर 04एन9543) को रोककर कागजात की मांग की गयी। कागजात की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में लगा नंबर प्लेट फर्जी है।
पूछताछ करने पर चालकों ने फर्जी नंबर प्लेट होने की बात स्वीकारी। ट्रकों को जब्त करते हुए चालक कामदेव पासवान पिता महादेव पासवान, हजारीबाग एवं राजेश कुमार यादव पिता लालो यादव कोडरमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse