टीम एबीएन, रांची। रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू- बुंडू रोड के दानाडीह बूढ़ा तालाब के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में पूर्व शिक्षक दानाडीह निवासी गोपेश्वर महतो (63 वर्ष) की मौत हो गयी। जबकि इनके पोती लतिका कुमारी (6 वर्ष), पोता यश कुमार महतो (4 वर्ष) व विवेक प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल है। वहीं, सुजीत दास को हल्की चोट लगी है।
घटना के संबंध में बताया गया कि शिक्षक गोपेश्वर महतो अपनी स्कूटी से पोता- पोती को लेकर सोनाहातू बाजार टांड़ चौक से अपने पैतृक गांव दानाडीह गांव जा रहे थे। वहीं, तेज गति से बुंडू की ओर से आ रहे बाइक पर सवार विवेक प्रमाणिक व सुजीत दास से सीधी टक्कर हो गयी।
इस दुर्घटना में सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां शिक्षक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक गोपेश्वर महतो की मौत हो गयी, जबकि बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse