एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते एक ही दिन में लगभग 500 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जायेगा, जिसमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। पीएम मोदी जिन स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे उनमें प्रयागराज, विजयनगरम, दिल्ली छावनी, नरेला (दिल्ली) और औरंगाबाद शामिल हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि परियोजनाओं के पैमाने और देशभर में उनके प्रसार को देखते हुए, रेल मंत्रालय सभी 500 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य फोकस स्कूली छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर होगा। रेलवे का अनुमान है कि उस दिन छात्रों की भागीदारी दो लाख को पार कर जायेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना में एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्टेशन पर पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा स्वच्छता, मुफ्त वाईफाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।
इस योजना के तहत अब तक 1,309 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गयी है, जिनमें राजस्थान में 83, गुजरात में 87, मध्य प्रदेश में 80 और हरियाणा में 34 स्टेशन शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse