एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। हावड़ा से पटना वाया जसीडीह स्टेशन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावित समय सारणी रेलवे ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त माह के किसी दिन हावड़ा- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे।
रेलवे के अनुसार, पटना जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन सुबह 8 बजे खुलेगी और दोपहर 2:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पटना से हावड़ा जाते हुए जसीडीह स्टेशन में यह ट्रेन सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
वहीं अप में हावड़ा स्टेशन से दोपहर 3:55 बजे में यह ट्रेन खुलेगी और शाम 7:30 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी व रात 10:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
जसीडीह स्टेशन से हावड़ा तक का सफर 3:30 घंटे में तय होगा, जबकि जसीडीह से पटना का सफर तीन घंटे में पूरा होगा।
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के विशेष अनुरोध पर रेल मंत्री ने पटना से हावड़ा वाया जसीडीह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse