छह को रांची के 10 केंद्रों पर होगी सहायक समादेष्टा की परीक्षा

 

टीम एबीएन, रांची। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा-2023 को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा छह अगस्त को निर्धारित है।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल 10 परीक्षा उप केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों प्रथम पाली (10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न) एवं द्वितीय पाली (2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न) के समयनुसार आयोजित की जायेगी।

इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्वेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व पांच अगस्त को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया।

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयुक्त के सचिव जुल्फिकार अली, अवर सचिव सुशील कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, सिटी एसपी, रांची एवं केन्द्राधीक्षकों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse