एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शिष्य-साधक समूह आनलाइन संचालन प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हम सब शिष्य साधकों की प्रत्येक मासिक पूर्णिमा पर साधना का विशेष अनुष्ठान पर्व पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है।
साथ ही नवयुग सृजन के निमित्त किये जा रहे अखंड पूर्णिमा जप साधना की नई आवृत्ति भी बढ़ रही है। इसमें उच्चस्तरीय आध्यात्मिक चांद्रायण व्रत-उपवास अनुष्ठान से देश-विदेश में भी परिजन जुड़े हैं। यह मासिक अनुष्ठान भी गत पावन गुरु पूर्णिमा से शुभारंभ होकर आज श्रावण मास अधिक पूर्णिमा को आज संपन्न हुआ।
श्रावण मास की महिमा, चंद्रायण व्रत-उपवास, जप-अनुष्ठान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि गुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थति, संरक्षण और आशीर्वाद से नवयुग निर्माण के निमित्त शृंखलाबद्ध प्रत्येक पूर्णिमा को 24 घंटे के लिए आनलाइन आयोजित होने वाले अखंड जप में सम्मिलित होने का यह भावभरा आमंत्रण आते ही सबमें खुशी व प्रसन्नता का भाव जाग्रत होकर शीघ्र शामिल होने का संकल्प होने लगता है।
इस निमित्त समय आज मंलवार सुबह 5 बजे से 2 अगस्त बुधवार की सुबह 5 बजे तक का निर्धारित किया गया है। सभी से अनुरोध किया गया है कि इस दैवीय योजना मे घर बैठे- बैठे जप करते हुए सहयोग भाव से क्षुब्ध प्रकृति, विरुद्ध पर्यावरण और दु:ख-संताप से त्रस्त दुनिया में सर्वत्र शांति एवं सबके आत्मिक उत्थान, आत्म कल्याण और सर्वत्र मंगलमय, सभी के लिए कल्याण सद्बुद्धि व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना में अपने बहुमूल्य समय का एक अंश नवयुगनिर्माण हेतु अवश्य देने का प्रयास करें और सब में आत्मीयता का विस्तार एवं परिष्कृत व अनुशासित जीवन जीने की कला का विकास हो।
इस भाव के साथ अपनी सुविधानुसार गायत्री महामंत्र जप सहित कम-से-कम अतिरिक्त एक माला महामृत्युंजय मंत्र एवं चंद्र- गायत्री मंत्र का जप भी आवश्यक रूप से सम्मिलित करने एवं यज्ञीय पूर्णार्हति में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, चंद्र गायत्री मंत्र सहित यज्ञाहुति कर प्रार्थना व शांति-पाठ करने का सुझाव दिया गया। विधिवत सर्व देवपूजन व स्वस्तिवाचन पाठ कर जप-अनुष्ठान शुभारंभ हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse