गंदगी से आजादी के लिए लड़ाई जारी है : नीतू नवगीत

 

स्वच्छता जागरूकता अभियान  

  • स्वच्छता से बनती है शहर की पहली इमेज : प्रकाश शर्मा 

टीम एबीएन, पटना। नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छता के फायदों से अवगत कराने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भागीदारी के संबंध में जागरूक बनाने के उद्देश्य से शैंफर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में सांस्कृतिक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका उद्घाटन शैंफर्ड स्कूल के प्राचार्य जेएस अभिषेक, बिहार फैटर्निटी (जर्मनी) के सह संस्थापक प्रशांत शर्मा तथा पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी ने किया। 

स्कूल के विद्यार्थियों ने मेरा पटना शहर मेरी जवाबदेही विषय पर अपने विचार रखे। बच्चों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजीवन स्वच्छता के पक्षधर रहे। महात्मा गांधी का कहना था कि अपने आस पास सफाई रखना भगवान की भक्ति करने के बराबर है। 

उन्होंने स्वच्छता को ईश्वर की उपासना से जोड़कर सभी देशवासियों को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। महात्मा गांधी पूरे देश को स्वच्छ बनाने के बारे में भी सोचा करते थे। जिस आश्रम में वह रहा करते थे वहां वह प्रतिदिन 4 बजे सुबह उठकर स्वयं झाडू लगाते थे। 

उन सपना था कि एक दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिलने के साथ गंदगी से भी आजादी मिलेगी। अंग्रेजों से आजादी का गांधीजी का सपना तो 75 वर्ष पहले पूरा हो गया था लेकिन गंदगी से आजादी के लिए लड़ाई अभी भी जारी है। महात्मा गांधी का यही अधूरा सपना स्वच्छ भारत मिशन की आधारशिला है। 

बिहार फ्रेटर्निटी (जर्मनी) के सह संस्थापक प्रशांत शर्मा ने कहा कि पटना नगर निगम ने चकाचक पटना स्वच्छता अभियान चलाया है। किसी भी शहर की पहली पहचान उसकी स्वच्छता से ही होती है। पूरी दुनिया में स्वच्छता पर लगातार बेहतरीन काम चल रहा है। पटना को स्वच्छ बनाना हम सभी बिहार वासियों की जवाबदेही है। 

सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है जिसका मूल मंत्र एक कदम स्वच्छता की ओर है। स्वच्छ भारत मिशन के आधिकारिक प्रतीक के तौर पर गांधीजी के चश्मे को रखा गया है। और इसकी प्राप्ति का लक्ष्य भी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को रखा गया है। 

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि नगर निगम के चकाचक पटना अभियान का उद्देश्य पूरे पटना की अच्छी सफाई है जिसमें नागरिकों की भी अहम भूमिका निर्धारित की गई है। सभी नागरिकों से गीला कचरा और सूखा कचरा घर पर ही अलग अलग करने के लिए कहा जा रहा है ताकि कचरे से कंचन बनाते हुए वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को चरितार्थ किया जा सके। 

स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ओम शर्मा, सृष्टि कुमारी, सृष्टि राज, सारांश सिन्हा, पीयूष राज, रजनीश कुमार, मुस्कान, स्नेहा कुमारी, पीयूष राज, सिद्धि भारद्वाज, निशांत, शुभांगी, अंशु कुमार को पुरस्कृत किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse