झारखंड : मानसून सत्र के तीसरे दिन आज फिर झकझुमर के आसार

 

तीसरे दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार के द्वारा विनियोग विधेयक लाने की भी तैयारी है। इसके अलावा विपक्ष के द्वारा एक बार फिर से 26 हजार शिक्षक नियुक्ति मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन माहौल पूरा गर्म है। सोमवार को हंगाम की वजह से समय से पहले ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। सोमवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे।

भाजपा विधायक वेल में जाकर बैठ गये, बार-बार स्पीकर के समझाने के बाद भी वो नहीं माने। हंगामे के बीच ही सदन की कार्यवाही चलती रही। शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली गयीं। हंगामे के बीच ही मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया। 

यह अनुपूरक बजट 11,988 करोड़ का है। आज इस पर चर्चा की जायेगी। सोमवार को अनुपूरक बजट पेश होते ही सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बता दें कि अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि ऊर्जा विभाग के लिए आवंटित करने का प्रावधान किया गया है। 

बजट में 7033 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर विकास और आवास विभाग को 927 करोड़ देने का का प्रावधान है। ब्याज मद में 703 करोड़, ऋण वापसी मद में 415 करोड़, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मद में 587 करोड़, 151 करोड़ आपदा प्रबंधन प्रभाग के लिए, 574 करोड़ ग्रामीण विकास विभाग के लिए, 180 करोड़ रुपये कृषि विभाग के लिए देने का अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse