टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के गौरव माने जानेवाले पूर्व विद्यार्थी तथा जाने-माने क्रिकेटर सुशांत ने अपने क्रिकेट खेल का सफर जारी रखते हुए एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार उनका चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप के लिए हो गया है, जिसके लिए वे एक अगस्त को मुंबई रवाना होंगे तथा दो अगस्त को यूके के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस खबर के आते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने सुशांत को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुशांत के जोश और जज्बे के साथ उनका कठिन परिश्रम रंग लाया। वे थक कर बैठनेवालों में से नहीं हैं।
वे निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर का वे पूरा लाभ उठायेंगे। वे अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुके हैं और वह दिन दूर नहीं, जब हम उन्हें भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेलते पायेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सुशांत को बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse