टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में डीएम बीए 2023 व्यवसाय के साथ डेटा प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीआईटी के सम्मानित कुलपति प्रो डॉ इंद्रनील मन्ना ने आभासी रूप से उपस्थित होकर किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप आज जो इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह आपके जीवन को प्रगतिशील बनाने में आपका सहयोगी बनेगा। हम इस क्षेत्र में और योजनाओं को लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके आयोजन के लिए निर्देशक सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्य वक्ता सह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डीन अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता विभाग डॉ सी जेगानाथन ने बताया कि आपके जीवन में डीएमबीए का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी विद्यार्थियों को इसकी समझ रखनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को अपने बातों से प्रभावित किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बीआईटी लालपुर सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम की रूपरेखा प्रतिभागियों की आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी।
संयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी ने इस कार्यक्रम का विषय को सभी प्रतिभागियों को परिचय कराया। डॉ स्वाति मिंज ने संचालन की बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरे कार्यक्रम की जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ महुवा बनर्जी ने अपने विषय डिसीजन मेकिंग विद बिजनेस एनालिटिक्स से छात्रों को बतलाया और उसकी जानकारी दी। दूसरे सत्र डॉ तन्मय कुमार बनर्जी ने प्रतिभागियों को बताया की सांख्यकीय विश्लेषण से व्यपार की गतिशीलता पर बेहतर प्रभाव पड़ता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ प्रदीप मुंडा डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ अमृता सरकार श्री सुबोजीत पॉल, स्वाति मिंज, शुभाशीष रॉय, मनोज कुमार आलोकित, शांतनु सिन्हा, अदिति वर्मा,श्रिष्टी आंनद, इशिका सिंह आस्था कुमारी सहित स्नातक और स्नातकोत्तर के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की जानकारी राणा प्रताप मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse