टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल मंगलवार (1 अगस्त से 7 अगस्त 2023 तक) से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ करने जा रहा है। कल प्रात: 8:30 बजे से मंदिर के प्रथम तल्ले में गणपति, नवग्रह इत्यादि का पूजन आचार्य श्री श्याम भारद्वाज के नेतृत्व में होंगे।
पूजन के पश्चात अपराह्न 3 बजे से लक्ष्मीनारायण मंदिर (सेवा सदन हॉस्पिटल के सामने) 51 कलश पूजन के साथ कलश यात्रा प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर में विराजमान किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम अपराह्न 4 बजे से चिन्मय आश्रम के स्वामी श्री परिपूर्णानंद जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा करेंगे।
प्रतिदिन कथा संध्या 4 बजे 7 बजे तक आयोजित है तथा कथा के समापन के पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्री श्याम मंडल, रांची ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंच इस श्रावण मास में होने वाले श्रीशिव महापुराण की कथा का लाभ लें।
उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse