टीम एबीएन, रांची। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के सदस्य राष्ट्रीय खिलाड़ी सह झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुकेश चौबे के आकस्मिक निधन पर पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सिंह एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने मुकेश चौबे के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि मुकेश चौबे एक होनहार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी था।
उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया था। इसके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है झारखंड ने एक राष्ट्रीय एवं अच्छा योद्धा खिलाड़ी खो दिया है। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse