टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो थर्मल में शनिवार को बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में मुहर्रम का जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया। जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला।
ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन तार में सट गया। तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गये। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है और दो लोगों को घर भेज दिया गया है।
सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया। अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने लोग जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मरने वालों में आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष), साजिद अंसारी (18 वर्ष) शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse