झारखंड : शहरी क्षेत्र में पेड़ लगाकर 5 यूनिट बिजली फ्री पायें

 

  • राज्य में लगाये जायेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 74वां वन महोत्सव में शामिल होते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन वर्तमान समय में महत्वपूर्ण विषय है। राज्य सरकार पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयासरत है।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस निमित्त कई नयी कड़ियों को जोड़ने का कार्य निरंतर कर रही है। कहा कि क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों में भागीदारी का संदेश नयी पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

राजधानी रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित 74वां वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि आप सभी एक-एक पेड़ जरूर लगायें और उस पेड़ को जरूर बचायें। 

कहा राज्य को हरा-भरा रखने के लिए हमारी सरकार ने कानून बनाया है कि शहरी क्षेत्र में जो परिवार अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगायेंगे। प्रति पेड़ उन्हें पांच यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करायी जायेगी। यह तो सरकार की एक नीति है, लेकिन हमें इससे हटकर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पड़ेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse