टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के झिको गांव में निर्मित महादानी बाबा धाम मंदिर में इनदिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर में पूरा शिव परिवार के प्राचीन मूर्तियां विद्यमान हैं। झारखंड़ के इतिहास में भी इस मंदिर का जिक्र है। इतिहासकारों के मुताबिक झिको गांव से करीब चार किमी दुर स्थित रांची का खुखरा गांव 1113 ई से 1635 ई तक झारखंड़ की राजधानी का मुख्य केंद्र था।
सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नागवंशी राजा भीमकर्ण ने चुटिया के पश्चात् 1098 से 1113 ई के मध्य खुखरा को अपनी राजधानी बनाई थी। इसी दौरान करीब नौ सौ साल पूर्व राजा भीमकर्ण ने झिको गांव को अपनी बहू को मुंहदिखाई में दिया था। उनकी बहू द्वारा ही इस मंदिर का निर्माण कराया था।
कालांतर में मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सिर्फ प्राचीन मूर्तियां और भवन के अवशेष ही शेष रह गये थे। मंदिर में शिव भगवान के साथ नंदी और गणेश भगवान की मूर्तियां थी। चट्टी के जगतपाल साहू ने उक्त स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया और प्राचीन मूर्तियों को यथावत मंदिर में स्थापित कराया।
फिलहाल मंदिर का देखरेख पुजारी दिपेश्वर गिरी द्वारा किया जाता है। सावन के दिनों यहां काफी संख्या में भक्तगण भगवान का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse