एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। उन्होंने टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक जड़ा। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की।
रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं। यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था।
उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse