एबीएन नॉलेज डेस्क। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण और उसकी सफलता का सभी को इंतजार है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शुक्रवार (14 जुलाई 2023) को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे इसका प्रक्षेपण होगा।
इसके लिए कई कंपनियों ने विभिन्न कल-पुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति की है। किसी भी सैटेलाइट की लांचिंग के लिए जरूरी लांच पैड और सैटेलाइट को संभालने वाले क्रेन का निर्माण झारखंड की राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचइसी) में हुआ है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए एचइसी ने इसे बनाया था सैटेलाइट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसे मोबाइल लांचिंग पैड कहते हैं। मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज एचइसी में दूसरा मोबाइल लांचिंग पैड भी तैयार हो रहा है। एचइसी के अलावा लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने भी कई पुर्जों की आपूर्ति की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse