टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा के जीपी बिरला सभागार में 14 और 15 जुलाई, 2023 को 68वें स्थापना दिवस का आयोजन होगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 14 जुलाई को सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध इंडियन आइडल गायिका शगुन पाठक शामिल होंगे, जिसके बाद पारंपरिक पाइका नृत्य होगा और समापन रावा इंडिया समूह के प्रदर्शन के साथ होगा।
इसके बाद 15 जुलाई की सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल और बीआईटी मेसरा के चांसलर सीपी राधाकृष्णन होंगे और वो उपस्थित छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करेंगे। उद्घाटन सत्र के अंत में आर एंड डी भवन में फोटोग्राफिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।
पुरस्कार समारोह दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुरस्कार समारोह के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि होंगे। 15 तारीख की शाम में सम्मानित पूजा गायतोंडे शामिल होंगी जो कि एक सूफी एवं गजल गायक हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse