टीम एबीएन, रांची। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद एक और वंदे भारत की सौगात झारखंड को मिलने जा रही है। रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही दोनों राज्यों के बीच के सफर को आसान बनायेगी। रेलवे ने इसके लिए रुट निर्धारित कर लिया है।
रांची से वंदे भारत मूरी, बोकारो, धनबाद होते हुए हावड़ा तक जायेगी। इसी तरह हावड़ा से भी यह ट्रेन इसी रुट से वापस आयेगी। यह ट्रेन 6 घंटा 35 मिनट में रांची और हावड़ा के बीच की दूरी तय करेगी। अत्याधुनिक सुविधा से लैस यह वंदे भारत रांची से सुबह 5:20 बजे खुलेगी जो दिन में 11:55 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।
उसी तरह हावड़ा से यह ट्रेन अपराह्न 3:30 बजे खुलेगी जो रांची रात 10:10 में पहुंचेगी। संभावना है कि 15 अगस्त से पहले रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जायेगा। इससे पहले रेलवे तीन ट्रायल रन इस गाड़ी का करेगा।
उसके बाद नियमित परिचालन के लिए तारीख निर्धारित की जायेगी। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार के अनुसार रांची हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत को लेकर तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। रेल मंत्रालय से इस संबंध में रांची रेल मंडल को जानकारी नहीं दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse