शिवेंद्र कुमार ने संभाला क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का पदभार

 

टीम एबीएन, रांची। शिवेंद्र कुमार (झाशिसे) क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे माध्यमिक शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

विदित हो कि 31 जनवरी 2023 को शिव नारायण साह की सेवानिवृत्ति के उपरांत पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

विभागीय अधिसूचना के आलोक में शिवेंद्र कुमार ने अनिल कुमार चौधरी से क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार के बाद क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार सहित कार्यालय कर्मियों ने स्वागत किया। 

मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी, कार्यालय कर्मी शीतलेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, ज्ञानेश्वर पाठक,  नीरज कुमार सिन्हा, रवि रंजन पाठक, राजीव रंजन पांडेय, रंजीत कुमार सिंह, मनीयश राज आदि कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने अपने कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कार्यों की जानकारी ली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse