टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची के सौजन्य से उमंग सावन मेला एक्सहिबिशन का आगाज माहेश्वरी भवन में हुआ। विभिन्न शहर से आयी महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के लिए मेले में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की मेयर आशा लकड़ा, लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी रतन सुनीता अग्रवाल एवं मनीषा बियानी का स्वागत महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया एवं सचिव बिमला फलोर ने किया।
साथ ही माहेश्वरी प्रदेश सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, महिला प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी का मेला संयोजिका सुमन चितलांगिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजय जी साबू, शशि डागा रेनू फलोर, वंदना मारू, अनीता साबू ने अभिनंदन किया।
सभी अतिथियों ने महादेव शंकर को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मेयर ने उमंग मेले में भाग लेने वाले सभी उद्यमियों को शुभकामना दी और जीवन में अपने लक्ष्य में आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया। रतन सुनीता अग्रवाल ने मेला परिसर घूमते हुए सभी से बात की। उनका मनोबल बढ़ाया।
खासकर कम पूंजी में घर बैठे काम कर रही महिलाओं के लिए इस तरह के मंच प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल आफ इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया में झारखंड को रिप्रेजेंट करने वाली मनीषा बियानी ने माहेश्वरी महिला समिति को मेला आयोजन के लिए सराहनीय शब्द कहे।
तीन दिवसीय इस मेले में गोल्ड डायमंड के गहने, साड़ी, लहंगा, कुर्ती, गाउन, हैंड मेड ज्वेलरी, राखी, क्रॉकरी, केक के साथ लजीज व्यंजन के स्टाल्स लगे।
मेले के सफल आयोजन में सरला, निधि, विनीता, रश्मि, सीमा, ममता, शारदा, खुशबू, पूनम, कुमुद, रमा, मंजू, नेहा, सुमन, पारुल, रेखा, शिखा, लक्ष्मी, सरोज, सरिता, रेखा, नेहा समेत सभी महिला समिति का साथ रहा। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse