टीम एबीएन, लोहरदगा। सावन माह की पहली सोमवारी पर सेन्हा से कावंर यात्रा का शुभारम्भ हुआ। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु गुमला जिले के देवाकी बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कांवर यात्रा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय बांध टोली शिव मंदिर प्रांगण से आरम्भ हुआ जो गांव का भ्रमण करते हुए नवनिर्मित मनोकामना दुर्गा मंदिर प्रांगण में माथा टेक कांवरिया पद यात्रा प्रारंभ किये।
जिसमें गोकुल नगर सेन्हा एवं पंचायत के विभिन्न गांव मुहल्लों से शिव भक्त कांवर ले कर पद यात्रा में शामिल हुए। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता है। इस पूरे माह में देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो साल भर महादेव की पूजा की जाती है। परंतु सावन महीना में शिव शम्भू की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।
इस बार सावन का महीना और भी ज्यादा खास माना जा रहा है। क्योंकि महादेव की कृपा दिलाने वाला सावन इस साल एक नहीं बल्कि दो महीने का होने वाला है। इस पावन माह के शुरू होते ही हर कोई शिव भक्ति में लीन हो जाता है। हर तरफ माहौल शिवमय हो जाता है। और श्रद्धालु गण महेश्वर को खुश करने के लिए कांवर यात्रा निकालते हैं।
इसी के साथ सेन्हा से देवाकी बाबा धाम के लिए बाजे गजे एवं भगवान शिव के जयघोष लगते हुए महिला पुरुष बच्चे बच्चियां पद यात्रा में शामिल हो नाचते गाते श्रद्धाभाव से शिव की महिमा का आराधना करते हुए 30 किलोमीटर के यात्रा में शामिल हुए। जो स्वर्णझरिया नदी से जल उठा कर देवाकी शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन अपने थाना क्षेत्र तक कांवर यात्रा की विधि व्यवस्था का जायजा लेते जगह जगह पर नजर आये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse