समन्वय के साथ कार्य करें विधानसभा सचिवालय और कार्यपालिका सचिवालय : हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा के सभागार में विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व विषय पर आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों सचिवालयों को बेहतर परिणाम के लिए आपसी तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है। 

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आपसी तालमेल न होने से सवाल खड़े हो जाते हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा सचिवालय और कार्यपालिका सचिवालय दोनों एक बेहतर समन्वय और तालमेल के साथ काम करें। 

हम विधानसभा में कई विधायकी कार्य करते हैं, नये कानून बनाते हैं, कानून में संशोधन भी करते हैं। बिल अथवा अध्यादेश को पटल पर रखा जाता है। बजट भी रखे जाते हैं। प्रश्न पूछे जाते हैं। कई कार्य विधानसभा के माध्यम से होता है। 

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि कई बार समन्वय स्थापित नहीं होने की वजह से हमने यह महसूस किया कि कहीं न कहीं विधानसभा सचिवालय और कार्यपालिका सचिवालय के बीच समन्वय का अभाव देखने को मिलता है जिससे कभी-कभी विधानसभा के अंदर कई सारे सवाल उठ खड़े होते हैं। 

इन सब को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमने यह भी अनुभव किया है कि कई जगहों पर पदाधिकारी, राजनेता और मंत्रियों का एक ही विषय को देखने का नजरिया अलग-अलग मिलता है। ऐसी स्थिति में किस विषय पर आगे चला जाए यह सुनिश्चित करना चाहिए। 

इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर इन सब विषयों पर विचार हो, संगोष्ठी हो। सीएम हेमंत सोरेन ने खुद के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज झारखंड विधानसभा सभागार में विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse