चेक बाउंस मामला : अमीषा पटेल ने खुद पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

 

रांची कोर्ट में हाजिर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल

टीम एबीएन, रांची। चेक बाउंस मामले में झारखंड की राजधानी रांची के व्यवहार न्यायालय में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सशरीर हाजिर हुईं। 21 जून को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया गया था।

जिस आदेश पर सोमवार को अमीषा पटेल कोर्ट में हाजिर हुई और कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। जिस पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट की तरफ से अगली सुनवाई का निर्देश दिया गया है।

अमीषा पटेल को रखना होगा अपना पक्ष 

शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के वकील ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपने पक्ष में बात रखने का हक होता है। उसी हक के आधार पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खुद को निर्दोष बताया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की वकील स्मिता पांडेय ने बताया कि अजय कुमार सिंह की तरफ से जिस सबूत के आधार पर केस फाइल किया गया है। 

उन सभी सबूतों के आधार पर अब आगे की ट्रायल चलेगी। जिसमें अभिनेत्री अमीषा पटेल को भी अपना पक्ष रखना होगा। फिलहाल, अगली तारीख की डेट तय नहीं की गयी है, लेकिन जल्द ही कोर्ट की तरफ से अगली तारीख तय की जायेगी। जिसमें दोनों ओर से पक्ष रखा जायेगा।

ढाई करोड़ रुपये के चेक बाउंस का है केस

मालूम हो कि अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केस रांची में दर्ज कराया है। वर्ष 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए अमीषा पटेल ने अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिये थे। लेकिन फिल्म में नुकसान होने की वजह से फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह को अपना पैसा वापस नहीं मिल पाया।

जिसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल से अपने पैसे की मांग की। जिस पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने मुंबई आवास पर बुलाकर अजय सिंह को चेक दिया जो बाद में बाउंस हो गया।

इसी मामले में फिल्म निर्माता ने शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में अजय कुमार सिंह की तरफ से यह कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उन्हें धोखा दिया है। वह पैसे वापस नहीं कर रही हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse