खराब मौसम ने लगायी अमरनाथ यात्रा पर रोक

 

  • खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर रोके गये श्रद्धालु

एबीएन सोशल डेस्क। खराब मौसम के कारण शुक्रवार सुबह बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा थोड़ी देर के लिए रोकी गयी है। खबर लिखे जाने तक अभी यात्रा के फिर से शुरू होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि मानसून पूरे देश में एक्टिव हो गया है, जिसके कारण पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। 

वहीं इससे पहले गुरुवार को श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले 17202 से अधिक यात्रियों के साथ ही पिछले सात दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब तक 84768 तक पहुंच गयी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों में 12408 पुरुष, 4095 महिलाएं, 490 बच्चे, 192 साधु और 17 साध्वियां शामिल थीं। बासठ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दोहरे मार्गों से शुरू हुई। 

हर गुजरते दिन के साथ यात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, जिससे यह देश की सबसे सफल यात्राओं में से एक बन गई है। पूरी यात्रा की निगरानी एचएमटी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जा रही है, जिसे 2022 से श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse