पीएम की सभा में जा रही बस पलटी, तीन की मौत; 6 गंभीर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिनों के दौरे पर निकल रहे हैं। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर समेत 4 राज्यों का दौरा करेंगे। शुक्रवार को वह गोरखपुर में स्थित गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

 यहां वह गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू हो रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायेंगे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला में पीएम मोदी रखने वाले हैं। पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होनी है। उसके बाद वह गोरखपुर दोपहर तक पहुंचेंगे। पीएम मोदी शनिवार को राजस्थान और तेलंगाना में रहने वाले हैं। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीएम मोदी 5 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इन्हें 6,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाना है। यही नहीं रायपुर खरियर रोड रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गोरखपुर में पीएम मोदी चित्रमय शिवपुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे और लीला चित्र मंदिर भी जायेंगे। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी राजधानी रायपुर में करीब 7500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह आयुष्मान भारत योजना के तहत पीएम मोदी 75 लाख कार्ड्स के वितरण अभियान की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी पड़ोसी मध्य प्रदेश को भी आयुष्मान कार्ड्स की सौगात देने वाले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse