एबीएन सपोर्ट डेस्क। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गये। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं।
उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।
धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। आईपीएल के पहले सीजन में सबसे खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये है।
सलाना करीब 50 करोड़ कमाते हैं धोनी
माना जा रहा है कि धोनी हर महीने चार करोड़ रुपये कमाते हैं। वह साल भर में करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह दो बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी है। अगर वह अगले साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।
फुटबॉल टीम में भी है धोनी का शेयर
भारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी न केवल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि फिटनेस उद्योग में भी कदम रखा है।
वह पूरे देश में 200 से अधिक जिमों का मालिक है, जो स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत संचालित होते हैं। धोनी का फुटबॉल से काफी गहरा रिश्ता है। उनका शेयर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नईयन एफसी में भी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse