धोनी न होते तो शायद 2011 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाता भारत : मुथैया मुरलीधरन

 

  • एमएस धोनी का जो फैसला 12 साल से बना था रहस्य, मुथैया मुरलीधरन ने उठाया उससे पर्दा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एमएस धोनी ने इंटरनेशलनल क्रिकेट खेलने के दिनों में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये। वो अपने फैसलों से कभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतते, तो कभी उन्हें हैरान कर छोड़ देते। उनके कुछ फैसले तो आज भी राज की तरह हैं। मतलब उसके बारे में सिर्फ वही बता सकते हैं कि उन्होंने वैसा क्यों किया होगा? या उस फैसले को मौजूदा हालातों में लेने की क्या वजह रही होगी?

धोनी ने ऐसा ही एक फैसला 12 साल पहले यानी 2011 के वर्ल्ड कप में भी लिया था। साल 2011 में श्रीलंका के खेले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी ने दुनिया को तब चौंका कर रख दिया जब उन्होंने बैटिंग क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए युवराज सिंह से ऊपर खुद को प्रमोट किया।

धोनी के इस फैसले की वजह क्या थी, इसका जिक्र कम ही मिलता है। हाल ही में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर और 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाले मुथैया मुरलीधरन ने धोनी के उस फैसले को डिकोड करने की कोशिश की है।

मुरली ने धोनी के फैसले के पीछे का बताया सच
मुरलीधरन ने एक इंटरव्यू में धोनी के 12 साल पहले लिये उस फैसले पर प्रकाश डाला है। धोनी ने क्या सोचकर खुद को युवराज से ऊपर भेजा होगा, इस बड़े सवाल का जवाब दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है। उनके मुताबिक धोनी के उस सोच के पीछे की वजह वो खुद हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि वो जानते हैं कि युवराज से ऊपर बल्लेबाजी करने धोनी क्यों आये थे? मुरली के मुताबिक युवराज सिंह का रिकॉर्ड उनके खिलाफ अच्छा नहीं था, जो कि धोनी का था। इसके अलावा आईपीएल के नेट्स पर साथ अभ्यास करने के चलते धोनी को मुरली की गेंदों को खेलने का अच्छा तजुर्बा भी था। बता दें कि उस वक्त मुरलीधरन भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

धोनी के फैसले से भारत को मिली कामयाबी
2011 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने सहवाग, सचिन और विराट के बेशकीमती विकेट 22वां ओवर खत्म होने से पहले ही 114 रन पर गंवा दिये थे। मैच में ये वो वक्त था जब मुरलीधरन भी अटैक पर थे।

मुरली ने जो कहा उससे यही लगता है कि धोनी ने मैच से जुड़े इन्हीं हालातों को भांपते हुए खुद को प्रमोट करने का फैसला लिया होगा। अब फैसले की यही वजह थी या नहीं, ये तो सिर्फ धोनी बता सकते हैं। लेकिन सोलह आने सच बात तो यही है कि धोनी का वो फैसला वो हिंदुस्तान की उम्मीदों को पूरा करने वाला रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse