टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। रांची के बाजारों में टमाटर की कीमत मंगलवार को 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक देखे गये। टमाटर के दाम में अचानक बढ़ोतरी होने के बाद ईटीवी भारत की टीम ने रांची के सब्जी मंडी में जाकर जायजा लिया। लोग यहां पर टमाटर महज दो सौ से ढाई सौ ग्राम की मात्रा में खरीद रहे हैं।
लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी में भी टमाटर के दाम आम आदमी की बजट से बाहर है। टमाटर खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि झारखंड के लोकल टमाटर की कीमत 60 से 65 रुपये प्रति किलो है तो वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले टमाटर की कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक हो गयी है। जिस वजह से आम लोग कम मात्रा में टमाटर खरीदने को मजबूर हैं।
वहीं कई लोगों ने बताया कि जिनकी आमदनी कम है वह बिना टमाटर खरीदे ही अन्य सब्जी लेकर घर जा रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेताओं ने भी बताया कि दो दिन पहले तक टमाटर की कीमत 35 से 40 रुपये प्रति किलो थी लेकिन मंगलवार की सुबह से टमाटर की कीमत में अचानक दो गुणा से तीन गुणा ज्यादा बढ़ोतरी हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse