टीम एबीएन, पलामू। जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित तीनों नक्सलियों को रातभर चले अभियान के दौरान रांची से लगभग 185 किलोमीटर दूर पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1 देशी पिस्तौल, 1 कारतूस, 3 स्मार्टफोन, टीएसपीसी के पर्चे और ईंट भट्ठा मालिकों के फोन नंबर वाली एक डायरी बरामद की गयी।
गर्ग ने बताया कि तीनों की पहचान टीएसपीसी के स्वयंभू एरिया कमांडर शम्भू सिंह उर्फ बीरेंद्र जी, मिथिलेश यादव और सत्येंद्र सिंह के रूप में की गयी। एएसपी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने 16 जून को विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर एक ट्रैक्टर और बाइक को आग लगाने की घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse