- सदी के अंत तक भारत में ही होगी सबसे अधिक आबादी, जानिए पाकिस्तान, चीन और यूएस में कितनी होगी जनसंख्या
एबीएन सेंट्रल डेस्क। वैश्विक स्तर पर इस सदी की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है बढ़ती जनसंख्या। जनसंख्या के बढ़ने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब तक दुनिया की आबादी आठ अरब के पार हो चुकी है। साल 2100 तक आबादी 10.4 बिलियन तक पहुंच सकती है।
भारत तीन महीने पहले ही मार्च में चीन को पछाड़कर विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है। जनसंख्या बढ़ने के कई कारण होते हैं। इनमें घटती मृत्यु दर, परिवार नियोजन की कमी, गर्भनिरोधकों की कमी, सांस्कृतिक और धार्मिक मान्याताएं, अपर्याप्त शिक्षा, गरीबी और जागरूकता सहित कई पहलू शामिल हैं।
आज हम आपको बताते हैं उन 10 देशों के बारे में जो संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या डिवीजन के अनुसार 21वीं सदी के अंत तक सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में शामिल होंगे।
- भारत : इसी साल मार्च में भारत की आबादी 1,425,775,850 हो चुकी है। भारत मार्च में चीन को पछाड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है। उम्मीद है कि इस सदी के अंत तक भारत की आबादी 1,533 मिलियन को पार कर जायेगी।
- चीन : चीन फिलहाल जनसंख्या की समस्या से जूझ रहा है। चीन की वर्तमान जनसंख्या 1,295.33 मिलियन है। उम्मीद है कि चीन को इस सदी के अंत तक राहत मिल सकती है। देश की आबादी 771 मिलियन होने का अनुमान है।
- नाइजीरिया : देश की वर्तमान जनसंख्या 221,168,109 है। सदी की शुरुआत में आबादी 122.9 मिलियन थी। वहीं सदी के अंत तक जनसंख्या 546 मिलियन होने की संभावना है।
- पाकिस्तान : पाकिस्तान की वर्तमान जनसंख्या 233,515,417 है। सदी की शुरुआत में पाकिस्तान की आबादी 15.44 मिलियन थी। फिलहाल जनसंख्या के नजरिये से पाकिस्तान विश्व में पांचवें पायदान पर है। 2100 तक पाकिस्तान विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जायेगा, जिसकी जनसंख्या 487 मिलियन होगी।
- कॉन्गो : अफ्रीकी देश की आबादी 97,574,097 है, जो सदी की अंत में 431 मिलियन तक पहुंच सकती है।
- यूएस : अमेरिका की आबादी फिलहाल 336,708,490 है। सदी की अंत तक 394 मिलियन आबादी के साथ अमेरिका विश्व में पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
- इथोपिया : सदी की अंत में आबादी 323 मिलियन तक पहुंच जाएगी। फिलहाल देश की आबादी 123,347,685 है।
- इंडोनेशिया : सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या वाले देश की आबादी 282,022,033 है। सदी की अंत तक आबादी 287 मिलियन तक पहुंच सकती है।
- तंजानिया : देश की वर्तमान आबादी 64,745,038 है, जो साल के अंत तक 244 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।
- इजिप्ट : देश की आबादी वर्तमान मंं 109.3 मिलियन है, जो सदी की अंत तक करीब दोगुनी 205 मिलियन हो जायेगी।
इसके अलावा ब्राजील 185 मिलियन, मैक्सिको 116 मिलियन, रूस 112 मिलियन, अफगानिस्तान 110 मिलियन, तुर्किये 82 मिलियन, यूके 70 मिलियन, जर्मनी 68 मिलियन, फ्रांस 60 मिलियन, कनाडा 53 मिलियन और आॅस्ट्रेलिया की आबादी सदी की अंत तक 38 मिलियन पहुंचने की संभावना है।