टीम एबीएन, धनबाद। आइआइटी आइएसएम धनबाद में मंगलवार को स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक प्राध्यापक की मौत हो गयी। माइनिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक यशवंत गुजाला अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गये थे। उस दौरान आइआइटी आइएसएम के स्विमिंग पूल में कुल 28 लोग थे। इसमें प्राध्यापक, छात्र शामिल हैं। एक इंस्ट्रक्टर भी थे।
अचानक यशवंत गुजाला डेंजर जोन में चले गये। जब तक दूसरे साथियों ने देखा तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद प्रोफेसर उझाला को एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर सहित संस्थान के वरीय अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में डटे हुए थे। इस तरह की घटना पहली बार आइआइटी आइएसएम में हुई है। बताया जा रहा है कि हावड़ा से परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse