टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज समाप्त हो गया। डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषय में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और पढ़ाने के नये-नये तरीके बताए।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नयी शिक्षा नीति के प्रति भी जागरूक किया गया और उसी के अनुरूप अपने को तैयार करने को कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों ने इसे बहुत उपयोगी बताया।
सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक श्री एम के सिन्हा ने इस अवसर पर कहा शिक्षण निरंतर चलनेवाली प्रक्रिया है। एक शिक्षक को हर दिन कम से कम एक घंटा अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सीखी गयी विद्या को वर्ग में छात्रों तक पहुंचायें तथा नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रखें।
इस कार्यशाला में डीएवी कपिलदेव, डीएवी हेहल, डीएवी खूंटी, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी खलारी, डीएवी गुमला, डीएवी बुंडू,डीएवी सिल्ली, डीएवी गोविन्दपुर टीसीआई के शिक्षकों ने भाग लिया।
हिंदी, समाज विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए डीएवी कपिलदेव और ईईडीपी, विज्ञान समेत अन्य विषय के लिए डीएवी हेहल में कार्यशाला का आयोजन किया।
मौके पर डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी गुमला के प्राचार्य आर के साहू, डीएवी खलारी के प्राचार्य श्री कमलेश कुमार, डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह, डीएवी गढ़वा के प्राचार्य श्री ए के चौबे, डीएवी भवनाथपुर के प्राचार्य श्री आर सचदेवा, डीएवी बुंडू प्राचार्य टी बनर्जी, डीएवी लातेहार के प्राचार्य श्री प्रभात रंजन, डीएवी सिमडेगा प्राचार्य श्री राकेश शर्मा, डीएवी खूंटी के प्राचार्य श्री टी पी झा, डीएवी सिल्ली की प्राचार्या श्रीमती बुबुन शरण एवं डीएवी टीसीआई गोविन्दपुर के प्राचार्य श्री विवेकानंद घोष मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse