एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। जिले के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-33 कांदरबेड़ा के पास शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बिहार के नवादा से जमशेदपुर लौट रही तेज रफ़्तार शिव शक्ति यात्री बस ने पीछे से एक चलती ट्रक को टक्कर मार दी। इससे बस के आगे की परखच्चे उड़ गया। वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse